Move to Jagran APP

बिहार में भाजपा की जीत पर भाजपाई गदगद, मिष्ठान बांट मनाया जश्न

बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत से गदगद चम्पावत के कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान बांट जश्न मनाया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 11 Nov 2020 11:06 PM (IST)Updated: Wed, 11 Nov 2020 11:06 PM (IST)
बिहार में भाजपा की जीत पर भाजपाई गदगद, मिष्ठान बांट मनाया जश्न
बिहार में भाजपा की जीत पर भाजपाई गदगद, मिष्ठान बांट मनाया जश्न

लोहाघाट, जेएनएन : बिहार विधान सभा चुनाव में भाजपा की जीत के साथ एनडीए के फिर से सत्ता में लौटने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक पूरन सिंह फत्र्याल के कार्यालय में मिष्ठान वितरित कर एक दूसरे को बधाई दी। बुधवार को मीना बाजार स्थित

prime article banner

कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण संभव हो पाई है। उन्होंने यूपी के सीएम योगी आदित्य नाथ को भी जीत का श्रेय दिया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष महेश बोरा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली, गिरीश कुंवर, अशोक जुकरिया, अशोक जुकरिया, बलवंत गिरी, लक्ष्मण बिष्ट आदि मौजूद रहे। ========== बनबसा में भी भाजपाइयों ने बांटी मिठाई

संवाद सूत्र बनबसा : बिहार चुनाव में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलने और सरकार बनाने की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर खुशी मनाई। मंडल अध्यक्ष संदीप पाठक की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस जीत से एक बार फिर यह सिद्ध हो गया है कि मोदी है तो मुमकिन है। इस अवसर पर संजय जोशी, संजय अग्रवाल, हेमा जोशी, शकर लाल वर्मा, प्रेम सिंह रावत, उमेद सिंह नेगी, हेमेंद्र सिंह रावत सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। =========== कांग्रेस के प्रदेश सचिव का हुआ स्वागत

लोहाघाट : यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को लोहाघाट पहुंचे संगठन के प्रदेश सचिव करन सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया। बाद में आयोजित बैठक में प्रदेश सचिव ने कार्यकर्ताओं को संगठन के क्रिया कलापों की जानकारी देते हुए आगामी विधान सभा चुनाव में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी, त्रिभुवन चम्याल, महेश देव, गिरीश सिंगनवाल, चेतन चम्याल, लोकेश पांडेय, पुष्कर भट्ट, रमेश मेहता, अशोक मेहरा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.