आंगनबाड़ी कार्यकताओं के आंदोलन में शामिल हुए पालिकाध्यक्ष
चम्पावत कलक्ट्रेट में लंबे समय से छह सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंदोल में पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा भी शामिल हुए।
संवाद सहयोगी, चम्पावत : कलक्ट्रेट में लंबे समय से छह सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंदोलन में पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा भी शामिल हुई। उन्होंने समर्थन देते हुए कार्यकर्ताओं के साथ सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार जायज मांगों को लेकर आंदोलनरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर रही है। कार्यकर्ताओं के आंदोलन से घबराई सरकार अब उन्हें बाहर निकालने का नोटिस भेज रही है। कांग्रेस इस आंदोलन में उनके साथ खड़ी है। पालिकाध्यक्ष के साथ कई सभासद और कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वेतन वृद्धि समेत अपनी विभिन्न मांगें दोहराई और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर लक्ष्मी देवी, चंद्रकला, हेमा थ्वाल, नारायणी भट्ट, सुनीता बोहरा, रेखा बोहरा, गीता चौड़ाकोटी, सुनीता देवी, हेमलता बोहरा, शशि प्रभा, राजेश्वरी, माया देवी समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहीं। उधर, सरकार के निर्देश के बाद प्रशासन ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नोटिस भेजना शुरू कर दिया है।
इधर लोहाघाट में विभिन्न मांगों को लेकर आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कार्य बहिष्कार सोमवार को 23वें दिन भी जारी रहा। उन्होंने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया। तहसील परिसर में एकत्रित हुई ब्लॉक की आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा जब कर्मचारी पूरी ईमानदारी से काम कर रही हैं तो सरकार उनकी मांगों की अनदेखी क्यों कर रही है। सरकार के इस तरह के रवैये को सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने एक स्वर में कहा जब तक उनकी मांग नही मानी जाएगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान लक्ष्मी थापा, शबिना बानो, उषा कुंवर, सीता, आशा जोशी, बिमला अधिकारी, दीपा, पार्वती, जानकी, सरस्वती जोशी, भागीरथी राय, सनीता खड़ायत,निर्मला कनौजिया, तुलसी देवी, कमला देवी, दीपा देवी आदि शामिल रही। प्रदर्शन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा सहित सभासदों ने समर्थन दिया।