विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टनकपुर के सालवनी जंगल में मिला लापता वेदपाल का शव, इलाके में हड़कंप

Published: Sat, 24 Oct 2026 12:02 PM (GMT+05:30)

चंपावत के टनकपुर जंगल में एक शव मिला है, जिसकी पहचान वेदपाल (45) के रूप में हुई है, जो 18 अक्टूबर से लापता थे।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, चंपावत। उत्तराखंड चंपावत जिले के टनकपुर के जंगल में एक शव मिला है। जिसके बाद आस-पास क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है।

शव की पहचान वेदपाल (45)  पुत्र सोहनलाल बंगाली कॉलोनी टनकपुर के रूप में हुई। बताया गया कि वह 18 अक्टूबर से लापता थे। 20 अक्टूबर को पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शव खटीमा रेंज के सालवनी जंगल में मिला है।

नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।