नेपाल में भारत से प्लाईवुड लेकर गया ट्रक फूंका
स्ावाद सूत्र बनबसा (चम्पावत) विप्लव गुट माओवादी नेत्र विक्रम चंद समूह द्वारा आयोजित देशव्यापी नेपाल
स्ावाद सूत्र, बनबसा (चम्पावत) : विप्लव गुट माओवादी नेत्र विक्रम चंद समूह द्वारा आयोजित देशव्यापी नेपाल बंद का असर भारतीय सीमा में भी दिखा। चम्पावत जिले से सटे नेपाल के कंचनपुर जिले का सबसे बड़ा बाजार महेंद्रनगर समेत गड्ढा चौकी, बनगाव आदि पूरी तरह बंद रहे। जिससे स्थानीय कारोबार भी प्रभावित हुआ। वहीं नेपाल में बंद के दौरान भारत से प्लाईवुड लेकर गया ट्रक फूंक दिया गया।
नेपाल सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंध को हटाने व कार्यकर्ताओं की रिहाई को लेकर गुरुवार को विप्लव गुट ने नेपाल बंद कराया था। इसे देखते हुए भारतीय सीमा पर पुलिस, एसएसबी और प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना रहा। सुरक्षा की दृष्टि से एहतियातन चौपहिया वाहनों को नेपाल जाने से रोक दिया गया। जो वाहन चालक नेपाल जाना चाहते थे, उन्हें अपनी रिस्क पर ही जाने को कहा गया। उधर, नेपाल के नवलपरासी में यहां से प्लाईवुड लेकर गए भारतीय ट्रक आरजे2जीबी 2870 में आग लगा दी गई। भारतीय सीमा से सटे कंचनपुर जिले के जिलाधिकारी सुशील बैध के मुताबिक बंद के बावजूद जिले में किसी प्रकार की कोई हिंसक घटना नहीं घटी है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
========
व्यापार हुआ प्रभावित
बनबसा का अधिकांश व्यापार नेपाल से ही होता है। नेपाल में बंद के चलते बनबसा से होने वाला व्यापार भी बुरी तरह प्रभावित रहा। बनबसा से नेपाल को प्रतिदिन लगभग 50 लाख रुपये का व्यापार होता है।
========
विप्लव गुट पर लगा है प्रतिबंध
नेपाल के माओवादी विप्लव गुट नेत्र विक्रम चंद समूह की हिंसक गतिविधियों को देखते हुए नेपाल सरकार द्वारा 12 फरवरी 2019 को विप्लव गुट माओवादी पर देशव्यापी प्रतिबंध लगा दिया गया था और तभी से नेपाल में विप्लव गुट के कार्यकर्ताओं की धरपकड़ और गिरफ्तारी की कार्यवाही चल ही है।
=======
========
नेपाल में विप्लव गुट द्वारा देश बंदी के चलते सीमा पर जवानों को सतर्क रहने तथा हर गतिविधि पर नजर रखने को कहा गया है।
- आनंद सिंह, कंपनी प्रभारी, एसएसबी, बनबसा।