प्रशिक्षण को लेकर भाजपाइयों ने तैयारियों को दिया अंतिम रूप
चम्पावत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण वर्ग को लेकर तैयारी बैठक का आयोजन किया गया।
लोहाघाट, जेएनएन : एनेक्सी भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण वर्ग को लेकर तैयारी बैठक का आयोजन किया। जिसमें कार्यकर्ताओं ने तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया। बैठक के दौरान हेमा जोशी ने बताया कि 28 अक्टूबर से 10 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें भाजपा कार्यकर्ता को 10 विषयों पर जानकारी दी जाएगी। विधायक पूरन सिंह फत्र्याल ने एकजुट होकर प्रशिक्षण वर्ग सफल बनाने की अपील की। इस दौरान महेश बोहरा,पुष्कर पुजारी, गिरीश कुंवर,श्याम ढेक, गोविंद वर्मा,निर्मला अधिकारी, मोहित पाठक आदि मौजूद रहे। ========= प्रशिक्षण को लेकर बैठक का हुआ आयोजन
चम्पावत: चम्पावत में भाजपा प्रशिक्षण को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली ने कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान शंकर पांडेय, मोहन सिंह अधिकारी, मनमोहन बोहरा, मणिप्रभा तिवारी, मनोज तिवारी, नंदन सिंह, राम सिंह, महेश पंगरिया, कपिल खर्कवाल आदि लोग शामिल रहे।