भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री ने पार्टी से दिया इस्तीफा
टनकपुर : भारतीय जनता पार्टी से नाराज चल रहे कार्यकर्ताओं की दिन प्रतिदिन सूची लंबी होती जा रह
By JagranEdited By: Published: Wed, 30 Jan 2019 11:13 PM (IST)Updated: Wed, 30 Jan 2019 11:13 PM (IST)
टनकपुर : भारतीय जनता पार्टी से नाराज चल रहे कार्यकर्ताओं की दिन प्रतिदिन सूची लंबी होती जा रही है। कभी पार्टी जिलाध्यक्ष तो कभी ब्लॉक प्रमुख पुष्पा सकारी, सांसद प्रतिनिधि नरेश सकारी तो अब पार्टी से नाराज ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री गिरीश वर्मा ने अपने पद व पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया है। उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष को त्यागपत्र भेजा है। वर्मा ने कहा कि वह 25 वर्षो से पार्टी की सेवा कर रहे है। संगठन में अब ईमानदार कार्यकर्ताओं को स्थान नहीं दिया जा रहा है। जिसकी वजह से उन्हें दुखी मन से इस्तीफा देना पड़ रहा है। उन्होंने जिलाध्यक्ष से त्यागपत्र स्वीकार करने का आग्रह किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें