Move to Jagran APP

महंगाई के विरोध में फूंका भाजपा सरकार का पुतला

संवाद सहयोगी, चम्पावत : देश में पेट्रोल, डीजल तथा रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि आ

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Sep 2018 10:50 PM (IST)Updated: Mon, 10 Sep 2018 10:50 PM (IST)
महंगाई के विरोध में फूंका भाजपा सरकार का पुतला
महंगाई के विरोध में फूंका भाजपा सरकार का पुतला

संवाद सहयोगी, चम्पावत : देश में पेट्रोल, डीजल तथा रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि और बढ़ती मंहगाई के विरोध में सोमवार को विरोधी पार्टियों ने नगर में रैली निकाल भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। कांग्रेस व सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा व मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश व्यक्त किया।

loksabha election banner

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष श्री भगीरथ भट्ट व सपा जिलाध्यक्ष ललित भट्ट के नेतृत्व में दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिला कार्यालय से मोटर स्टेशन तक जुलूस निकाला। कांग्रेस व सपा कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए भाजपा व मोदी सरकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा बाद में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। काग्रेस जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह देऊ ने मोदी सरकार की नीतियों को विफल बताया। पुतला दहन करने वालों में पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, कुशल धौनी, भूपाल मेहता, बृजेस महरा, शैलेंद्र राय, ओंकार धौनी, प्रकाश माहरा, प्रेम राम, पुष्कर बोहरा, महेश जोशी अमित साह, चंचल कुंवर सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.