Move to Jagran APP

चम्पावत में भाजपाइयों ने कोविड मरीजों को फल बांट मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी का 70वां जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 05:00 AM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2020 05:15 AM (IST)
चम्पावत में भाजपाइयों ने कोविड मरीजों को फल बांट मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
चम्पावत में भाजपाइयों ने कोविड मरीजों को फल बांट मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

चम्पावत, जेएनएन : भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी का 70वां जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया। गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में आइसोलेट किए गए कोरोना संक्रमित मरीजों और मलिन बस्ती के गरीब परिवारों को फल बांटे। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए जा रहे कार्यो की सराहना की। कहा कि देश को तरक्की की राह पर आगे ले जाने वाले मोदी ने भारत को विश्व गुरु बनाने का जो संकल्प लिया है उसे आगे बढ़ाने में पार्टी का हर कार्यकर्ता जी जान से जुटा है। नगर अध्यक्ष कैलाश अधिकारी ने पीएम मोदी को गरीबों और असहाय लोगों का मसीहा बताया। इस मौके पर जिला संयोजक चंद्रकिशोर बोहरा, बीडीसी सदस्य मुकेश महराना, सभासद नंदन तड़ागी, कपिल खर्कवाल, मुकुल ढेक, विनोद चौधरी आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

टनकपुर : गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में स्वच्छता अभियान चलाया। साथ ही टनकपुर में बने 11 क्वारंटाइन सेंटरों में 160 लोगों को विधायक कैलाश गहतोड़ी के नेतृत्व में फल वितरित किए। पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार के निर्देशन में शारदा घाट पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही लोगों से प्लास्टिक का उपयोग न करने की भी अपील की गई। इस अभियान में विधायक प्रतिनिधि हरीश भट्ट, महिला मोर्चा मंगल अध्यक्ष विद्या जुकरिया, रोहिताश अग्रवाल, दीपक पाठक, पूरन मेहरा, शिवराज सिंह कठायत, किरन देवी, हंसा देवी, निगम गुप्ता आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

लोहाघाट : भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन गुरुवार को धूमधाम के साथ मनाया। विधायक पूरन सिंह फत्र्याल ने सीएचसी लोहाघाट में मरीजों फल वितरित किए। उधर विधायक कार्यालय में एकत्रित हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया। इस दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष महेश बोहरा, प्रकाश राय, सुभाष बगौल, एलएम कुंवर, श्याम सिंह ढेक, अशोक जुकरिया, नवीन बोहरा, भुवन भट्ट आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.