Move to Jagran APP

विकास के मुद्दों को लेकर जनता से मांगेंगे वोट : सीएम

संवाद सहयोगी टनकपुर मोदी ने नए भारत के निर्माण का संकल्प लिया है। देश के आजादी के 75

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Mar 2019 11:07 PM (IST)Updated: Sun, 24 Mar 2019 11:07 PM (IST)
विकास के मुद्दों को लेकर जनता से मांगेंगे वोट : सीएम
विकास के मुद्दों को लेकर जनता से मांगेंगे वोट : सीएम

संवाद सहयोगी, टनकपुर : मोदी ने नए भारत के निर्माण का संकल्प लिया है। देश के आजादी के 75 साल पूरे होने वाले हैं। देश आजादी का डायमंड जुबली मनाएगा। तो नया भारत कैसा होगा। एक सपना है कि उनके सामने है वह उसके लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं। देश के चिंता की बात होती है तो सबसे पहले ध्यान देश की गरीब परिवार पर जाता है। जो आजादी के इतने साल भी छत के लिए तरस रहे हैं। मोदी ने संकल्प लिया है कि देश का कोई भी जनता बिना छत के नहीं होगा। हम विकास के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाना चाहते हैं। यह बात रविवार को भाजपा की विजय संकल्प रैली में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कही।

loksabha election banner

लोक सभा चुनाव के लिए तुलसी राम चौराहे से भाजपा ने अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र के लिए विजय संकल्प रैली के जरिए चुनावी बिगुल फूंक दिया है। जिसमें पहुंचे प्रदेश के मुखिया सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत व पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने अल्मोड़ा लोकसभा सीट से प्रत्याशी अजय टम्टा का जोरदार स्वागत किया। भाजपा की विजय संकल्प रैली में वक्ताओं ने केंद्र सरकार की विकास परक योजनाओं को एक-एक कर गिनाया और जनता से आगामी लोक सभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में वोट मांगे। भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने कहा कि आज देश विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने क्षेत्र में कई विकास कार्य कराए। यह भाजपा की देन है कि आज उनके संसदीय क्षेत्र में ऑलवेदर रोड जैसी महत्वपूर्ण योजना के तहत टनकपुर से लिपुलेख तक रोड बन रही है। पर्वतीय क्षेत्र को देश की राजधानी व प्रयागराज को सीधे ट्रेन सेवा से जोड़ दिया है। इस दौरान सीएम रावत ने कहा कि केंद्र की 55 महीने की सरकार में 13 करोड़ गैस कनेक्शन दिए गए। जिसमें छह करोड़ निश्शुल्क गैस कनेक्शन दिए गए है। दस करोड़ घरों में शौचालय बनाए गए। यह मोदी के नए भारत का सपना है। मुस्लिम महिलाओं को मजबूत बनाने के लिए पीएम मोदी ने तीन तलाक पर कानून बनाया। कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने जवानों को बुलेट प्रूफ जैकेट नहीं दिया, लेकिन मोदी ने देश की सुरक्षा में सीमा पर तैनात जवानों को बुलेट प्रूफ जैकेट दी। अमेरिका को अपनी शक्ति का एहसास कराया। राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिका का विकास अब मोदी मॉडल पर कराने का एलान किया है।

========= पालिकाध्यक्ष विपिन ने थामा भाजपा का दामन

इस दौरान टनकपुर पालिकाध्यक्ष विपिन वर्मा व बनबसा नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू अग्रवाल समेत सैकड़ों लोगों को सीएम ने भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी, लोहाघाट विधायक पूरन फत्र्याल ने भी सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए जनता से वोट मांगे। ========= रैली में यह रहे मौजूद

भाजपा जिलाध्यक्ष रामदत्त जोशी, सुभाष बगौली, ब्लॉक प्रमुख पति नरेश सकारी, श्याम नारायण पांडे, मुकेश महराना, मीडिया प्रभारी गोविंद सामंत, चम्पावत नगर अध्यक्ष कैलाश अधिकारी, मुकेश कलखुड़िया, सुनील वाल्मीकि, वैभव अग्रवाल, दीपक पाठक, मोहन राम आर्य, अक्षत अग्रवाल, सुभाष थपलियाल, उर्मिला चंद, रोहताश अग्रवाल, राजू रावत, दीपक सिंह बिट्ठल, उमेद सिंह नेगी, महेश मुरारी, संजय जोशी, दीपक रजवार, मुकेश जोशी, निगम गुप्ता, दीपक जोशी, राजीव सक्सेना, मोहन पांडेय, विजय शुक्ला, गिरिश वर्मा, नाथूराम राय, भीम सिंह रजवार, हेमा जोशी, देवेंद्र ठाकुर, रानी कापड़ी, ऊषा गुरंग, प्रेम सिंह रावत आदि समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे। बनबसा से भी रैली में शामिल हुए कई लोग

संवाद सूत्र, बनबसा : मुख्यमंत्री की टनकपुर में आयोजित जनसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं समेत सैकड़ों की तादात में बनबसा से लोगों ने शिरकत की। रविवार सुबह दस बजे भाजपा कार्यकर्ता और भाजपा समर्थक बड़ी संख्या में फागपुर स्थित विधायक के आवास के समीप एकत्रित हुए और काफिले के साथ क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी की अगुवाई में टनकपुर सभा में भाग लेने रवाना हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.