Move to Jagran APP

पॉजीटिव मिले लोगों को आइसोलेट न करने पर आक्रोश

चम्पावत के जवाहर नवोदय स्कूल में क्वारंटाइन किए गए लोगों ने पॉजिटिव प्रवासियों को आइसोलेट नहीं करने पर गहरी नाराजगी जताई है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Jun 2020 10:37 PM (IST)Updated: Tue, 02 Jun 2020 06:19 AM (IST)
पॉजीटिव मिले लोगों को आइसोलेट न करने पर आक्रोश
पॉजीटिव मिले लोगों को आइसोलेट न करने पर आक्रोश

संवाद सहयोगी, चम्पावत : जवाहर नवोदय स्कूल में क्वारंटाइन किए गए लोगों ने पॉजिटिव प्रवासियों को आइसोलेट नहीं करने पर नाराजगी जताई है। साथ ही सभी लोगों को एक ही कमरे में क्वारंटाइन करने का विरोध कर स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने पॉजिटिव व्यक्तियों को अलग रखने और सभी की नियमित जाच की माग उठाई।

loksabha election banner

सोमवार को जवाहर नवोदय स्कूल में क्वारंटाइन किए लोगों ने पॉजिटिव प्रवासियों को आइसोलेट करने की माग की और पॉजिटिव पाए गए लोगों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती न करने पर प्रदर्शन किया। क्वारंटाइन किए गए गोविंद सिंह, नारायण सिंह, उमेश सिंह, कृष्णा सिंह, भुवन सिंह आदि का कहना था कि पॉजिटिव केस आने के बाद से अन्य प्रवासियों में डर का माहौल है। उन्होंने कहा उन्हें भी पॉजिटिव आए प्रवासियों के साथ एक ही हॉल में रखा गया है। कमरे में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना मुश्किल हो रहा है। इससे कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने जांच न होने पर भी रोष जताया कहा कि दस दिनों से उनकी जांच करने कोई नहीं आया। बता दें कि नवोदय स्कूल में वर्तमान में 117 प्रवासियों को रखा गया है। इनमें से 32 लोगों के सैंपल बीते 28 मई को जाच के लिए भेजे गए थे। जिसमें से 22 की रिपोर्ट अब तक आ चुकी है। इन 22 में से 15 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इससे यहां क्वारंटाइन किए गए अन्य लोगों में भय का माहौल पैदा हो गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.