बेसहारा गाय की मौत के बाद फूटा गुस्सा
संवाद सहयोगी लोहाघाट बाराकोट बाजार में बेसहारा जानवरों को छोड़ने के विरोध में शुक्र
संवाद सहयोगी, लोहाघाट : बाराकोट बाजार में बेसहारा जानवरों को छोड़ने के विरोध में शुक्रवार को व्यापारियों व युवाओं ने प्रदर्शन किया। लोगों ने प्रशासन से बेसहारा जानवरों को छोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
व्यापारियों व युवाओं में आक्रोश तब पनपा, जब एक बेसहारा गाय की कबाड़ के ढेर में मौजूद कांच की बोतलों के ऊपर गिरने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से गाय को कबाड़ के ढेर से बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। बाद में फायर व पुलिस कर्मियों में मौके में पहुंचकर गाय के शव का निस्तारण किया। इस घटना की जानकारी के बाद लोग आग बबूला हो गए। व्यापार संघ अध्यक्ष संजय वर्मा में नेतृत्व में एकत्रित हुए लोगों ने जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। क्षेत्र के युवाओं का कहना था कि आए दिनों वाहनों में लाकर मवेशी बाराकोट में छोड़ दिए जा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन ने ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान विजय नाथ गोस्वामी, देवेंद्र सिंह अधिकारी, ललित वर्मा, राजू अधिकारी, कौस्तुभ अधिकारी, मदन मोहन जोशी, शुभम जोशी मौजूद रहे।