Move to Jagran APP

सात बसों से पहुंचे 176 प्रवासी, नवोदय स्कूल में हुए क्वारंटाइन

लॉकडाउन में दूसरे राज्यों में फंसे 176 प्रवासी बसों से चम्पावत पहुंचे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 May 2020 10:41 PM (IST)Updated: Mon, 25 May 2020 06:13 AM (IST)
सात बसों से पहुंचे 176 प्रवासी, नवोदय स्कूल में हुए क्वारंटाइन
सात बसों से पहुंचे 176 प्रवासी, नवोदय स्कूल में हुए क्वारंटाइन

चम्पावत, जेएनएन : लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों के आने का सिलसिला जारी है। शनिवार को ट्रेनों से पहुंचे हजारों श्रमिकों को उनके गंतव्य स्थल तक पहुंचाया गया। इसी में 176 प्रवासियों को जनपद मुख्यालय के नवोदय विद्यालय में क्वारंटाइन किया गया है। इनमें से 158 लोग मुंबई से आए हैं।

loksabha election banner

लॉकडाउन फोर में मिली छूट के बाद जनपद में लगातार प्रवासी आ रहे हैं। जिन्हें प्रशासन द्वारा एहतियातन मेडिकल स्क्रीनिंग के बाद ग्राम पंचायत व स्कूलों में क्वारंटाइन किया जा रहा है। इस बीच मुंबई, दिल्ली से आने वाले आठ लोगों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद प्रशासन मुंबई, दिल्ली समेत अन्य राज्यों से आने वाले लोगों से सतर्कता बनाए हुए हैं। शनिवार को मुंबई से ट्रेन से हरिद्वार पहुंचे लोगों को रात्रि में टनकपुर लाया गया। जहां टनकपुर में क्वारंटाइन किया जाना था लेकिन नेपाली नागरिकों की अधिकता के चलते प्रशासन ने इन लोगों को क्वारंटाइन करने से मना कर दिया। जिस कारण इन्हें सात बसों से चम्पावत नवोदय विद्यालय भेजा गया। जहां क्वारंटाइन किया गया। इसमें 176 लोग आए। इसमें 142 पुरुष, 19 महिला व 15 बच्चे है। एसडीएम अनिल गब्र्याल ने बताया कि इसमें मुंबई से 158, आगरा से सात, हरियाणा से दो, गुरुग्राम से चार, जालंधर से तीन, आगरा से छह तथा गुजरात से एक लोग आए हैं। इसमें हरियाणा से आए आइटीबीपी जवान है। जो नोएडा ड्यूटी से करकर लौटा है। जिसे आइटीबीपी में क्वारंटाइन किया गया है। उसकी 14 जून को शादी है। सभी लोगों को अलग-अलग आबादी स्थान में इसलिए क्वारंटाइन किया गया है कि वह आबादी में न फैल सके। क्योंकि मुंबई से आने वाले अधिकतर लोग कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। इन लोगों के भी सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.