Move to Jagran APP

यूथ कांग्रेस ने फूंका वित्त मंत्री का पुतला

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर : यूथ कांग्रेसियों ने केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली पर उद्योगपति विजय माल्

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Sep 2018 07:19 PM (IST)Updated: Sat, 15 Sep 2018 07:19 PM (IST)
यूथ कांग्रेस ने फूंका वित्त मंत्री का पुतला
यूथ कांग्रेस ने फूंका वित्त मंत्री का पुतला

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर : यूथ कांग्रेसियों ने केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली पर उद्योगपति विजय माल्या को देश से भगाने का आरोप लगाया। साथ ही यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय गोपेश्वर में केंद्र सरकार का पुतला भी दहन किया।

loksabha election banner

युवक कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के विरुद्ध बस स्टेशन पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने यहां पर केंद्र सरकार व केंद्रीय वित्त मंत्री का पुतला भी दहन किया। यूथ कांग्रेसियों का कहना है कि दो दिन पूर्व विजय माल्या ने लंदन के वेस्टमिनिस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट के बाहर यह बयान दिया था कि देश छोड़ने से पहले विजया माल्या ने वित्त मंत्री अरुण जेटली से मिलकर मामले के हल की पेशकश की थी। कहा कि इससे साफ होता है कि सरकार की भागीदारी और मिलीभगत से ही विजया माल्या देश से भागने में कामयाब हुआ है। इसका जवाब यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मांगा है। इस अवसर पर पर यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव तेजवीर कंडेरी, बदरीनाथ विस अध्यक्ष योगेंद्र ¨सह बिष्ट, लोकसभा गढ़वाल के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद बिष्ट, संदीप ¨सह नेगी, सूर्यप्रकाश पुरोहित, देवेंद्र ¨सह, नीरज परमार, आशुतोष, राकेश गोदियाल, धनु बिष्ट, विनय नेगी समेत कई यूथ कांग्रेसी शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.