औली में मनाया गया वर्ल्ड स्नो डे, हिमवीरों ने स्कीईंग कर दिखाए हैरतअंगेज करतब
भारतीय पर्वतारोहण एवं स्कीईंग संस्थान व गढ़वाल मंडल विकास निगम विंटर गेम्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड सहित स्थानीय लोगों ने औली में वर्ल्ड स्नो डे मनाया।
चमोली, जेएनएन। औली में वर्ल्ड स्नो डे धूमधाम से मनाया गया। भारतीय पर्वतारोहण एवं स्कीईंग संस्थान व गढ़वाल मंडल विकास निगम, विंटर गेम्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड सहित स्थानीय लोगों ने औली में वर्ल्ड स्नो डे मनाया। इस दौरान हिमवीरों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए।
इस बार भारी बर्फबारी के चलते पर्यटकों ने भी वर्ल्ड स्नो डे पर जमकर मजा लिया। भारतीय पर्वतारोहण एवं स्कीईंग संस्थान औली के महानिरीक्षक उत्तरी सीमांत नीलाभ किशोर ने वर्ल्ड स्नो डे पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि हिम क्रीडा केंद्र औली में भारतीय पर्वतारोहण स्कीईंग संस्थान इस तरह की बर्फ की गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध है। उप महानिरीक्षक गंभीर सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय पर्वतारोहण एवं स्कीईंग संस्थान एक दशक से औली में लगातार वर्ल्ड स्नो डे मना रहा है।
उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल स्कीईंग फेडरेशन के तत्वाधान में आज के दिन यूरोप सहित एशिया के 45 देशों में 500 से अधिक इवेंट आयोजित किए जाते हैं। औली को इंटरनेशनल पहचान दिलाने के लिए 2011 से इसका आयोजन शुरू किया गया। कहा कि यह वार्षिक त्योहार वर्ल्ड स्नो डे हर वर्ष जनवरी के दूसरे व तीसरे सप्ताह में वहां मनाया जाता है जिस स्थान पर बर्फ गिरती है। इंटरनेशनल स्कूल फेडरेशन द्वारा यूरोप और एशिया के उन देशों में जहां बर्फ में खेलों का आयोजन होता है वहां प्रतिवर्ष समारोह का आयोजन किया जाता है।
औली में स्थानीय एडवेंचर टूर आपरेटर्स एसोसिएशन और स्थानीय लोगों ने अपने बलबूते विश्व हिम दिवस को मना कर विश्व स्तर पर एक संदेश देने की कोशिश की है। होटल एसोसिएशन औली के सचिव विवेक पंवार ने बताया कि करीब विश्व के 45 देशों में 457 बर्फानी खेलों के आयोजन किए जाते हैं।
यह भी पढ़ें: Khel Mahakumbh: वॉलीबॉल में पौड़ी, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जीते
इस अवसर पर हिमवीरों ने औली में स्कीईंग कर हैरतअंगेज करतब दिखाए। यहां आए पर्यटकों ने भी जवानों के साथ खूब मस्ती की। इस अवसर पर कमल किशोर डिमरी, सहायक सैनानी नरेंद्र सिंह रावत सहित कई लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: खेल महाकुंभ: बालिका वर्ग अंडर-17 में हरिद्वार बना विजेता