महिला ने दिखाई हिम्मत, भालू के हमले का किया सामना
चमोली जिले के जोशीमठ में भालू ने एक महिला पर हमला कर दिया। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए भालू का सामना किया और उसे भगाया।
जोशीमठ, चमोली जेएनएन। चारापत्ती लेने गई महिला पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी है।
जानकारी के अनुसार, सेलंग गाव की मुन्नी देवी (29 वर्ष) साल पत्नी कृष्णा सिंह फरस्वाण चारापत्ती के लिए तड़के सुबह जंगल चारापत्ती लेने गई थी। चारापत्ती लाते समय भालू ने महिला पर हमला कर दिया। महिला ने अपने को बचाने के लिये भालू से भी संघर्ष किया। साथ ही साथी महिलाओ के हो हल्ला करने के बाद महिला को भालू ने छोड़ा।
बाद में स्थानीय लोगों के सहयोग से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ लाया गया, जहां पर उनका प्राथमिक उपचार किया गया। महिला के गंभीर हालत को देखते हुये उसे हायर सेंटर श्रीनगर रेफेर किया गया। वन क्षेत्रधिकारी धीरेश चंद्र बिष्ट का कहना है।कि त्वरित सहायता के तौर पर महिला के परिजनों को पांच हजार रुपये इलाज के लिए दिये है।
यह भी पढ़ें: सैन्य क्षेत्र में घुसा भालू, हमला कर कर्नल को किया घायल
यह भी पढ़ें: छत तोड़कर गोशाला में घुसा भालू, दो गाय को बनाया शिकार, लोगों ने समझा वनमानुष