यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Badrinath Dham: शुक्रवार को बद्रीनाथ धाम आएंगे उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, तैयारियां हुई तेज
Badrinath Dham भारत के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शुक्रवार को बद्रीनाथ धाम के दर्शन के लिए पहुंचेंगे। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ...और पढ़ें

HighLights
- देश के उप राष्ट्रपति आएंगे उत्तराखंड
- उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शुक्रवार को बद्रीनाथ धाम में टेकेंगे मत्था
संवाद सहयोगी, गोपेश्वर। उत्तराखंड इन दिनों नामी चेहरे पहुंच रहे हैं। अब शुक्रवार को देश के उप राष्ट्रपति उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। भारत के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शुक्रवार को बद्रीनाथ धाम के दर्शन के लिए पहुंचेंगे। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने जानकारी देते हुए बताया कि उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और भारत की वर्तमान में दूसरी महिला डॉ सुदेश धनखड़ सहित 27 अक्टूबर को आ रहे हैं।
उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 27 अक्टूबर को वायु सेना के विशेष विमान से सुबह 10: 30 बजे बद्रीनाथ पहुंचेगे। इसके बाद 10 : 45 से 11: 30 बजे तक बद्रीनाथ मंदिर में पूजा और दर्शन करेंगे और 11: 45 बजे बद्रीनाथ से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।
दौरे को लेकर तैयारी तेज
उप राष्ट्रपति के बद्रीनाथ दौरे को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बुधवार को समस्त अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को बद्रीनाथ धाम एवं गौचर हेलीपैड पर सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य समस्त व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के निर्देश दिए है।
यह भी पढ़ें: बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तारीखों का आज होगा एलान, केदारनाथ-मध्यमेश्वर और तुंगनाथ को लेकर कल आएगा अपडेट
बैठक में दिए निर्देश
जिलाधिकारी हिमांशु खुराना की बुलाई बैठक में पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे, सीडीओ डॉ एलएन मिश्र, एडीएम डॉ अभिषेक त्रिपाठी, सीएमओ डॉ राजीव शर्मा, एसडीएम कुमकुम जोशी सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
