यात्री वाहन हाईवे से नीचे गिरा
गोपेश्वर बदरीनाथ से लौट रहा यात्री वाहन हनुमानचट्टी के पास अनियंत्रित होकर हाईवे के नीचे झोपड़
By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Nov 2019 08:33 PM (IST)Updated: Tue, 19 Nov 2019 06:20 AM (IST)
गोपेश्वर: बदरीनाथ से लौट रहा यात्री वाहन हनुमानचट्टी के पास अनियंत्रित होकर हाईवे के नीचे झोपड़ी में जा गिरा। दुर्घटना में यात्रियों को मामूली चोटें आई।
बदरीनाथ के दर्शनों के बाद हरिद्वार जा रहा ट्रैपो ट्रैवलर हनुमाचट्टी के पास हाईवे किनारे पेड़ से टकराकर सड़क से नीचे झोपड़ी में जा गिरा। वाहन पेड़ से न टकराता तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस वाहन में 13 लोग सवार थे। स्थानीय लोगों व यात्रियों ने तत्काल वाहन से लोगों को निकाला। वाहन में सवार लोगों को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें जोशीमठ में प्राथमिक उपचार किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें