विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand News: अतिवृष्टि से बदरीनाथ हाईवे अवरुद्ध, चार घंटे फंसे रहे दो हजार से अधिक तीर्थयात्री

Published: Mon, 19 May 2025 10:50 PM (IST)

चमोली जनपद में भारी बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। पीपलकोटी में गदेरा उफान पर आने से कई ...और पढ़ें

अतिवृष्टि से बदरीनाथ हाईवे अवरुद्ध, चार घंटे फंसे रहे दो हजार से अधिक तीर्थयात्री
अतिवृष्टि से बदरीनाथ हाईवे अवरुद्ध, चार घंटे फंसे रहे दो हजार से अधिक तीर्थयात्री

HighLights

  1. अतिवृष्टि से बदरीनाथ हाईवे अवरुद्ध
  2. दो हजार से अधिक तीर्थयात्री फंसे
  3. पीपलकोटी में कई वाहन दबे

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर। चमोली जनपद में सोमवार शाम हुई वर्षा-ओलावृष्टि ने गर्मी से राहत दी, लेकिन पीपलकोटी और बदरीनाथ हाईवे पर परेशानी खड़ी कर दी। पीपलकोटी में अतिवृष्टि से गदेरा उफान पर आ गया, जिसके मलबे में चार चौपहिया वाहन दब गए।

पागलनाला में भारी वर्षा से बदरीनाथ हाईवे का 100 मीटर हिस्सा मलबे से पट गया। इस कारण हाईवे अवरुद्ध होने से दो हजार से अधिक तीर्थयात्री चार घंटे तक फंसे रहे। पुलिस को तीर्थ यात्रियों को ज्योतिर्मठ, पीपलकोटी व चमोली में रोकना पड़ा। वर्षा के कारण जिले में पांच घंटे बिजली भी गुल रही।

जिले में दिनभर धूप खिली रही, लेकिन शाम को मौसम ने करवट बदली और जिला मुख्यालय समेत आसपास क्षेत्र में वर्षा-ओलावृष्टि शुरू हो गई। इससे पीपलकोटी में मंगरी गदेरा उफान पर आ गया। पानी के साथ आए मलबे में स्थानीय लोगों के बदरीनाथ हाईवे किनारे खड़े चार चौपहिया वाहन दब गए, जिन्हें काफी मशक्कत के बाद निकाला जा सका। हालांकि, यहां हाईवे पर नया पुल बनने से यातायात बाधित नहीं हुआ।

शाम करीब पांच बजे चमोली और जोशीमठ के बीच बदरीनाथ हाईवे पर पागलनाला में मलबा आ गया। यहां सड़क की मरम्मत व भूस्खलन क्षेत्र का अस्थायी उपचार चल रहा है। मलबे से हाईवे पर किए गए कार्य के साथ निर्माण सामग्री को नुकसान पहुंचा है। यहां एनएच की टीम ने रात करीब नौ बजे मलबा हटाकर यातायात सुचारु किया।