विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गैरसैंण में उत्तराखंड विधानसभा का दो दिवसीय सत्र आज से, 11 बजे शुरू होगी सदन की कार्यवाही

By Ravindra BarthwalEdited By: Rahul Chauhan
Published: Tue, 27 Oct 2026 10:34 AM (IST)

उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आज से दो दिवसीय विधानसभा सत्र शुरू हो रहा है। सदन में दिवंगत नेताओं ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. गैरसैंण में आज से दो दिवसीय विधानसभा सत्र प्रारंभ।

  2. दिवंगत नेताओं भुवन खंडूड़ी, हीरा बिष्ट को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

  3. अनुपूरक बजट सहित कुल 10 विधेयक सदन में पेश होंगे।

राज्य ब्यूरो, जागरण गैरसैंण (चमोली)। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण ( भराड़ीसैंण) में विधानसभा का दो दिवसीय सत्र आयोजित होने जा रहा है। आज सुबह 11 बजे से सदन की कार्यवाही प्रारंभ होगी।

सबसे पहले सदन में दिवंगत नेताओं पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। दोपहर तीन बजे अनुपूरक बजट सदन में पेश होगा। साथ में अन्य नौ विधेयक समेत कुल 10 विधेयक एवं विभागों व आयोग के प्रतिवेदन रखे जाएंगे। 

gairsain

विधानसभा सत्र में आने वाले मंत्रियों, विधायकों, अधिकारियों का विधानसभा भवन के मुख्य द्वार पर स्वस्ति वाचन के साथ स्वागत किया जा रहा है। अंकिता भंडारी को न्याय समेत अनेक विषयों को लेकर सरकार को घेर रही कांग्रेस के विधायकों ने विधानसभा भवन के मुख्य द्वार की सीढ़ियों पर धरना दिया। इससे पहले कांग्रेस विधायक मंत्री आवास से जुलूस के साथ विधानसभा के मुख्य गेट तक पहुंचे। वे हाथों में नारे। लिखी तख्तियां भी लिए हुए थे।