साध्वी उमा ने किए भगवान बदरी विशाल के दर्शन
पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी उमा भारती ने गुरुवार को बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए।
संवाद सूत्र, जोशीमठ: पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी उमा भारती ने गुरुवार को बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए। उन्होंने पूजा-अर्चना के साथ ही एक घंटे तक ध्यान व तप भी किया।
साध्वी उमा भारती बुधवार शाम केदारनाथ धाम से जोशीमठ पहुंची थीं। सुबह उन्होंने ज्योतेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ ही रुद्राभिषेक पाठ में भी हिस्सा लिया। इसके बाद वह बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुई। दोपहर में बदरीनाथ पहुंचकर साध्वी ने पुरुषोत्तम योग गीता का पाठ किया। बदरीनाथ धाम के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने बताया कि उन्होंने उमा भारती की पूजा संपन्न कराई।
इस मौके पर उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के अपर मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह, तीर्थ पुरोहित विपिन तिवारी, पंडित मोहित सती, विनोद कुमार नवानी उपस्थित थे। मंदिर में दर्शनों के बाद साध्वी उमा भारती ने बदरीनाथ धाम स्थित भगवत माई की कुटिया में जाकर एक घंटे तक ध्यान व तप किया। इसके बाद वह जोशीमठ लौट आई