Move to Jagran APP

विधान सभा घेराव को उक्रांद ने कसी कमर

जागरण टीम गढ़वाल गैरसैंण को स्थाई राजधानी घोषित करने समेत कई अन्य मांगों को लेकर उत्त

By JagranEdited By: Published: Wed, 26 Feb 2020 06:44 PM (IST)Updated: Thu, 27 Feb 2020 06:14 AM (IST)
विधान सभा घेराव को उक्रांद ने कसी कमर
विधान सभा घेराव को उक्रांद ने कसी कमर

जागरण टीम, गढ़वाल: गैरसैंण को स्थाई राजधानी घोषित करने समेत कई अन्य मांगों को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल तीन मार्च को गैरसैंण में विधानसभा का घेराव करेगा। इस मौके पर गढ़वाल और कुमाऊं से दल के कार्यकर्ता गैरसैंण पहुंचेंगे।

loksabha election banner

पौड़ी में बुधवार को उक्रांद नेता सुरेश चंद्र जुयाल ने कहा कि दल पदोन्नति मे आरक्षण का विरोध करता है। पदोन्नतियां योग्यता के आधार पर ही की जानी चाहिए। दल आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व आशा कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारी घोषित करने का पक्षधर है। जुयाल ने कहा कि वन आरक्षी परीक्षा विवाद की उच्च स्तरीय जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए। जुयाल ने कहा कि गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने के लिए दल के कार्यकर्ता गैरसैंण में विधानसभा सत्र के दौरान तीन मार्च को घेराव करेंगे।

उत्तरकाशी में बुधवार को यूकेडी संरक्षक विष्णुपाल रावत की अध्यक्षता में कार्यकर्ता हनुमान चौक पर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यूकेडी कार्यकर्ताओं ने कहा कि तीन मार्च को गैरसैंण में तीन दिवसीय बजट सत्र शुरू होने जा रहा है, प्रदेश सरकार गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी की घोषणा करने जा रही है। गैरसैंण से लाखों आंदोलनकारियों की भावना जुड़ी है, इसलिए इस प्रदेश सरकार को पूर्णकालिक राजधानी बनाना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली की तर्ज पर प्रदेश में भी 200 यूनिट बिजली मुफ्त करने की मांग की है। इस मौके पर यूकेडी जिलाध्यक्ष संतोष सेमवाल, कृष्णा प्रसाद बडोनी, जेठूलाल भारती, प्रभुदत्त भट्ट, संजय सेमवाल, जगदीश नथवान

गोपेश्वर में उत्तराखंड क्रांति दल ने स्थाई राजधानी गैरसैण घोषित करने, प्रमोशन मे आरक्षण समाप्त करने को लेकर बस स्टेशन तिराहे पर प्रदेश की भाजपा सरकार का पुतला फूंका। उक्रांद के मुख्य प्रवक्ता सतीश सेमवाल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद प्रदेश की भाजपा सरकार को प्रमोशन मे आरक्षण समाप्त करने का शासनादेश जारी करना चाहिए। उक्रांद ने भाजपा विधायक महेंद्र भट्ट व सुरेन्द्र सिंह नेगी पर ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण की बात कर जनता का ध्यान भटकाने का आरोप भी लगाया। इस अवसर पर उक्रांद के महामंत्री सत्यप्रकाश सती, महिपाल फस्र्वाण,कार्यकारी जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह , कोषाध्यक्ष भगत सिंह, गोबिद सिंह नेगी, केदार सिंह, पृथ्वीपाल सिहं , बच्ची राम उनियाल सहित कई लोग उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.