्रगंगा सेवक संगठन की कार्यकारिणी गठित
कर्णप्रयाग: गंगा सेवक संगठन की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन कर पदाधिकारियों को जिम्
कर्णप्रयाग: गंगा सेवक संगठन की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन के संस्थापक उद्धव देवली व सचिव चंडी प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में गंगा की स्वच्छता का संकल्प पारित किया गया।
इस मौके पर संगठन अध्यक्ष उद्धव देवली, उपाध्यक्ष राम प्रसाद पुरोहित व दिकेश्वरी नौटियाल, सचिव चंडी प्रसाद रतूड़ी, सहसचिव बुद्धिराम, उपसचिव भोलादास महंत, मनोरमा देवली, कार्यक्रम संचालक भूपेन्द्र पुरोहित, सम्प्रेक्षक डॉ.अनुसूया प्रसाद हटवाल, चिंतामणि सेमवाल, राम मुरात शुक्ला को बनाया गया जबकि प्रचार सचिव प्रेमबल्लभ, दिनेश चंद्र, दीपा नेगी, रघुवीर लाल, अनिल नेगी, अरविंद कुमार व सदस्यों में राजेश देवली, जमुना प्रसाद थपलियाल, राकेश रतूड़ी, प्रकाश चंद्र, जगदीश प्रसाद, नरेन्द्र प्रसाद, पुष्पा खंडूरी, हेमंत कंडवाल, ऊषा पुरोहित, किशोर साहनी, विनोद नौटियाल, फुलना प्रसाद, सुरेन्द्र बिष्ट को शामिल किया गया। (संसू)