विनायकधार तिराहे पर लगा जाम, परेशानी
शुक्रवार को विनायकधार तिराहे पर जाम लगने के चलते लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। कई सवारी वाहन से निकलकर पैदल ही गंतव्य की ओर जाने लगे। बाद में थानाध्यक्ष मनोहर भंडारी ने खुद कमान संभाली और आडे़-तिरछे खडे़ वाहनों को हटाया।
संवाद सूत्र, पोखरी: शुक्रवार को विनायकधार तिराहे पर जाम लगने के चलते लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। कई सवारी वाहन से निकलकर पैदल ही गंतव्य की ओर जाने लगे। बाद में थानाध्यक्ष मनोहर भंडारी ने खुद कमान संभाली और आडे़-तिरछे खडे़ वाहनों को हटाया। तब जाकर जाम से मुक्ति मिल पाई। इस दौरान कई वाहनों के चालान भी काटे गए।
पोखरी में गाड़ियों के लिए पाíकंग की व्यवस्था न होने से सड़कों पर ही वाहन खड़े रहते हैं। इसके चलते आएदिन विनायकधार तिराहे पर जाम लगता है। हालांकि पिछली सरकार ने दो बार पाíकंग के लिए पर्याप्त धनराशि स्वीकृत की थी। इसमें पांच कारों के पाíकंग स्थल पर नगर पंचायत ने अपना भवन बना दिया है। वहीं विनायकधार के पास बने पाíकंग में 20 से अधिक गाड़ियां खड़ी नहीं हो सकती। पोखरी-रुद्रप्रयाग मोटर मार्ग पर टावर तक पोखरी-हापला मोटर मार्ग पर विनायकधार चौराहे से लेकर पुराने गोदाम तक और विनायकधार से डामर तक छोटे-बड़े वाहन बेतरतीब खड़े रहते हैं। इसके कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम से सवारियों और वाहन चालकों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इसे लेकर कांग्रेस नेता कुंवर सिंह चौधरी, महिधर पंत, गिरीश किमोठी, विधायक प्रतिनिधि रमेश चौधरी, अवधेश रावत, गजेंद्र नेगी सहित तमाम जन प्रतिनिधियों ने नगर पंचायत से पोखरी में टैक्सी स्टैंड बनाने की मांग की है।