Move to Jagran APP

चमोली में ढाई लाख मतदाता तय करेंगे प्रत्याशियों मे भाग्य का फैसला

संवाद सहयोगी गोपेश्वर चमोली में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के तहत सदस्य जिला पंचायत के 2

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Sep 2019 03:01 AM (IST)Updated: Mon, 23 Sep 2019 06:36 AM (IST)
चमोली में ढाई लाख मतदाता तय करेंगे प्रत्याशियों मे भाग्य का फैसला
चमोली में ढाई लाख मतदाता तय करेंगे प्रत्याशियों मे भाग्य का फैसला

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर

loksabha election banner

चमोली में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के तहत सदस्य जिला पंचायत के 26, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 246, ग्राम प्रधान के 610, सदस्य ग्राम पंचायत के 4356 पदों पर निर्वाचन होना है। जिसके लिए 638 मतदान केंद्रों में 653 मतदेय स्थल बनाए गए है। जिले में कुल 267119 मतदाता पंजीकृत है, जिसमें 133930 पुरुष तथा 133189 महिला मतदाता शामिल है।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए जोशीमठ ब्लाक की 58 ग्राम पंचायतों में 61 मतदेय स्थल बनाए गए है। यहां पर 12146 पुरुष, 11833 महिला सहित कुल 23979 मतदाता पंजीकृत है। दशोली ब्लाक ब्लाक की 63 ग्राम पंचायतों में 69 मतदेय स्थल बनाए गए है। यहां 15255 पुरुष, 14407 महिला सहित कुल 29662 मतदाता पंजीकृत है। घाट ब्लाक ब्लाक की 55 ग्राम पंचायतों में 65 मतदेय स्थल बनाए गए है। यहॉ पर 14915 पुरुष, 14257 महिला सहित कुल 29172 मतदाता पंजीकृत है। कर्णप्रयाग ब्लाक ब्लाक की 94 ग्राम पंचायतों में 96 मतदेय स्थल बनाए गए है। यहां 19754 पुरुष, 19600 महिला सहित कुल 39354 मतदाता पंजीकृत है। पोखरी ब्लाक की 72 ग्राम पंचायतों में 74 मतदेय स्थल बनाए गए है। इस ब्लाक में 14724 पुरुष, 14347 महिला सहित कुल 29071 मतदाता पंजीकृत है। गैरसैंण ब्लाक ब्लाक की 95 ग्राम पंचायतों में 101 मतदेय स्थल बनाए गए है। इस ब्लाक में 21403 पुरुष, 22206 महिला सहित कुल 43609 मतदाता पंजीकृत है। थराली ब्लाक ब्लाक की 48 ग्राम पंचायतों में 56 मतदेय स्थल बनाए गए है। यहां 11649 पुरुष, 11791 महिला सहित कुल 23440 मतदाता पंजीकृत है। नारायणबगड ब्लाक की 79 ग्राम पंचायतों में 82 मतदेय स्थल बनाए गए है। यहां 13585 पुरुष, 14579 महिला सहित कुल 28164 मतदाता पंजीकृत है। देवाल ब्लाक की 46 ग्राम पंचायतों में 49 मतदेय स्थल बनाए गए है। यहां पर 10499 पुरुष, 10169 महिला सहित कुल 20668 मतदाता हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.