ताड़का वध मंचन को देखने को उमड़ी भीड़
सिमली तहसील कर्णप्रयाग के डिम्मर गांव में चल रही रामलीला के दूसरे दिन ताड़का वध के मंचन क
सिमली : तहसील कर्णप्रयाग के डिम्मर गांव में चल रही रामलीला के दूसरे दिन ताड़का वध के मंचन को देखने समीपवर्ती ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। इस मौके पर रामलीला कमेटी अध्यक्ष प्रभुकांत डिमरी ने कहा होली के पर्व पर रामलीला आयोजित होने से प्रवासी ग्रामीणों की गांव में आमद से रौनक बनी है और सौ वर्ष बाद भी धार्मिक परंपरा का निर्वहन करने में युवा पीढ़ी का योगदान भुलाया नहीं जा सकता।
इस मौके पर मारीच-सुबाहु प्रसंग, विश्वामित्र का राजा दशरथ से विश्व कल्याण के लिए श्रीराम व लक्ष्मण को मांगने, भगवान राम का गुरू के साथ जाने व यज्ञ को विध्वंस करने पहुंचे असुरों से युद्ध व ताड़का वध का मंचन किया गया। इस मौके पर प्रकाश चंद्र, महामंत्री रविन्द्र खंडूड़ी, मुकेश चंद्र, आशुतोष डिमरी, सुरेश डिमरी, अशोक डिमरी सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि मौजूद थे। (संसू)