विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बदरीनाथ चढ़ावा चोरी: दान में मिली दो एंबुलेंस-टेंपो ट्रैवलर और लैपटॉप हुए थे 'गायब', बीकेटीसी ने बताया सच

Published: Fri, 10 Jul 2026 02:18 PM (IST)Updated: Fri, 10 Jul 2026 02:22 PM (IST)

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ने दो एंबुलेंस, एक टेंपो ट्रैवलर और लैपटॉप के लापता होने की अफवाहों को निराधार बताया है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, गोपेश्वर। बदरीनाथ में चढ़ावे की हेराफेरी के मामले अब कई सवाल उठने लगे हैं। ताजा मामला दान में मिली दो एंबुलेंस और एक टेंपो ट्रेवलर से जुड़ा है।

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ने मंदिर समिति की दो एंबुलेंस और एक टेंपो ट्रैवलर के लापता होने के आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि समिति के पास तीनों वाहनों तथा लैपटाप का रिकॉर्ड है।

टेंपो ट्रैवलर की चल रही मरम्मत

मुख्य कार्याधिकारी ने बताया कि मंदिर समिति की एक एंबुलेंस 2022 में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, रुद्रप्रयाग को दी गई थी, जबकि दूसरी एंबुलेंस 2016 में निष्प्रयोज्य हो चुकी है और उसका पूरा विवरण समिति के पास है।

उन्होंने कहा कि टेंपो ट्रैवलर वर्तमान में बदरीनाथ धाम से देहरादून मरम्मत के लिए लाया गया है। बैंकों द्वारा मंदिर समिति को दिए गए लैपटॉप का भी पूरा रिकॉर्ड समिति की स्टॉक बुक में दर्ज है।

किसी भी लैपटॉप के लापता होने की सूचना सही नहीं हैं और इस संबंध में प्रसारित की जा रही जानकारियां भ्रामक हैं। मंदिर समिति अपने सभी संसाधनों और परिसंपत्तियों का विधिवत अभिलेखीकरण और निगरानी करती है।

यह भी पढ़ें- बदरीनाथ धाम चढ़ावा गणना के लिए बनेगी एसओपी, समिति की जल्द होगी बैठक

यह भी पढ़ें- बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी के बाद BKTC सख्त, अब बिना जेब की ड्रेस पहनकर होगी नोटों की गिनती