छह लोग हुए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती
शनिवार को कोविड हेल्थ सेंटर गोपेश्वर में एहतियात के तौर पर छह मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। वहीं 15 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए।
गोपेश्वर: शनिवार को कोविड हेल्थ सेंटर गोपेश्वर में एहतियात के तौर पर छह मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। वहीं 15 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। इसके अलावा 98 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले से अब तक 123 मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, जिसमें से 24 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।
कोविड संक्रमण से बचाव को देखते हुए बाहरी प्रदेशों से आए 484 प्रवासियों को फेसिलिटी क्वारंटाइन किया गया है। जिला प्रशासन ने इन प्रवासियों को गौचर, कर्णप्रयाग, मंडल, गैरसैंण, ग्वालदम, जोशीमठ, भराडीसैंण, पीपलकोटी आदि स्थानों पर फेसिलिटी क्वारंटाइन किया है। स्वास्थ्य टीम इन लोगों की नियमित जांच कर रही है। इसके अलावा 10312 लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है।(संस)