विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विश्व धरोहर फूलों की घाटी में लापता यात्री की तलाश जारी, SDRF-पुलिस और वन विभाग जुटा

Published: Thu, 11 Jun 2026 08:53 AM (GMT+05:30)

विश्व धरोहर फूलों की घाटी क्षेत्र में लापता पर्यटक की तलाश जारी है। एसडीआरएफ, जिला पुलिस और वन विभाग की टीमें संयुक्त रूप से सघन खोज अभियान चला रही हैं।

लापता पर्यटक की तलाश जारी है। Jagran

लापता पर्यटक की तलाश जारी है। Jagran

HighLights

  1. फूलों की घाटी में लापता पर्यटक की तलाश का अभियान जारी है

  2. एसडीआरएफ, पुलिस और वन विभाग का संयुक्त खोज अभियान जारी

  3. प्रशिक्षित एसडीआरएफ जवान दुर्गम क्षेत्रों में लगातार गहन खोज कर रहे हैं

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर। विश्व धरोहर फूलों की घाटी क्षेत्र में लापता यात्री की तलाश जारी है। फूलों की घाटी क्षेत्र में एक पर्यटक के लापता हो गया था।

एसडीआरएफ की टीम द्वारा जिला पुलिस एवं वन विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए संयुक्त रूप से सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

एसडीआरएफ के प्रशिक्षित जवान संभावित सभी स्थानों पर लगातार गहन तलाश कर रहे हैं। दुर्गम क्षेत्रों में उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करते हुए खोज अभियान निरंतर जारी है। लापता यात्री का पता लगाने हेतु सभी संबंधित विभागों द्वारा समन्वित प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: फूलों की घाटी गया हरियाणा का पर्यटक लापता, वन विभाग व SDRF खोज में जुटी

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में विश्व धरोहर फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खुली, पहले दिन 108 ने किया दीदार