सुख-समृद्धि को ठांठ खांखर महादेव पूजा
गैरसैंण: गैरसैंण विकासखंड स्थित स्यूणीमल्ली गांव में सोमवार से ठाठ-खाखर महादेव की पूजा श्
By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Dec 2018 06:20 PM (IST)Updated: Mon, 10 Dec 2018 06:20 PM (IST)
गैरसैंण: गैरसैंण विकासखंड स्थित स्यूणीमल्ली गांव में सोमवार से ठाठ-खाखर महादेव की पूजा शुरू हो गई। गांव की सुख-शांति व आपदाओं से सुरक्षित रखने की कामना के साथ 35 वर्ष बाद आयोजित हो रहे देवपूजन अनुष्ठान के प्रथम दिन देवस्नान के पश्चात परंपरागत रूप से महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की गई।
तीन दिवसीय इस आयोजन में मंगलवार तक अखंड जागरण होगा, जबकि बुधवार को भंडारे के साथ पूजा संपन्न होगी। ग्राम प्रधान लीला देवी ने बताया कि नियमित अंतराल पर खांखर महादेव जात का आयोजन होता है, जिसमें समीपस्थ गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं। (संसू)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें