मेधावी छात्रा रीना को किया सम्मानित
पोखरी: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने उत्तराखंड में वर्ष 2016-17
पोखरी: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने उत्तराखंड में वर्ष 2016-17 की बोर्ड परीक्षाओं में कु. रीना सहित प्रदेश की तीन सौ सात बेटियों को अच्छा प्रदर्शन करने पर देहरादून में सम्मानित किया। इन बेटियों पर बच्चों के माता-पिता व क्षेत्र की जनता को गर्व है। पोखरी की रीना ने इंटरमीडिएट वर्ष 2016-17 की बोर्ड परीक्षा में 93. 8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर गढ़वाल मंडल में प्रथम स्थान व प्रदेश में तेरहवां स्थान प्राप्त कर जनपद चमोली सहित पोखरी -नागनाथ का नाम रोशन किया।
कु. रीना के पिता लक्ष्मीप्रसाद पंत व माता बिशेश्वरी देवी ने मुख्यमंत्री रावत व बाल विकास मंत्री आर्य के गरीब बालिकाओं को प्रोत्साहन देने पर आभार व्यक्तकिया है। कु. रीना वर्तमान में दून विश्वविद्यालय में फिजिक्स ऑनर्स से बीएससी कर रही है। वैज्ञानिक बनने की इच्छा रखने वाली कु. रीना ने दून विश्वविद्यालय की रिसर्च प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया और अब एक माह वह अहमदाबाद में रिसर्च करेगी। (संसू)