पर्यावरण संरक्षण करने पर सम्मानित
गोपेश्वर जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने कहा कि वनस्पतियां प्रकृति की अनुपम देन है और पृथ्वी
गोपेश्वर: जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने कहा कि वनस्पतियां प्रकृति की अनुपम देन है और पृथ्वी पर पारिस्थितिकी सन्तुलन कायम रखने में अहम भूमिका निभाती है। हमें अगर अपना भविष्य सुरक्षित रखना है तो वनस्पति और वन्य जीवों के संरक्षण के प्रति सचेत होना होगा।
विरही में आयोजित वन्य जीव सुरक्षा सप्ताह के समापन समारोह में उन्होंने वन्य जीव सप्ताह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले काíमकों एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने कहा कि हम सभी को पर्यावरण और पारिस्थितिकी को समझने और उसको संरक्षित रखने के लिए मिलकर कार्य करने की जरूरत है। जिलाधिकारी ने वनों एवं वन्य जीवों की सुरक्षा में सराहनीय कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के काíमकों को पुरस्कृत भी किया। इनमें वन क्षेत्राधिकारी गोपाल सिंह बिष्ट, धीरेश बिष्ट, आरती मैठाणी, डबल सिंह खाती, वन दारोगा पृथ्वी सिंह नेगी, नारायाण सिंह भिगवाल, पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ.शीबा हुसैन शामिल है। विद्याíथयों में पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता पैदा करने के लिए सहायक अध्यापिका बीना रानी तथा दिव्या पंवार को भी सम्मानित किया गया। (संस)