छात्रों ने भजनों से माहौल भक्तिमय बनाया
कर्णप्रयाग : सदाशिव रामलीला कमेटी की रामलीला पूजा-अर्चना के साथ सोमवार से शुरू हो गई है। इस
कर्णप्रयाग : सदाशिव रामलीला कमेटी की रामलीला पूजा-अर्चना के साथ सोमवार से शुरू हो गई है। इस दौरान छात्राओं ने भजनों से माहौल को भक्तिमय बनाया। मुख्य अतिथि एसडीएम कर्णप्रयाग जीआर बिनवाल, थाना प्रभारी चित्रगुप्त व भाजपा महिला मोर्चा प्रभारी दमयंती रतूड़ी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपने धार्मिक ग्रंथों की जानकारी के साथ परंपराओं का ज्ञान होता है।
रामलीला के पहले दिन रावण, कुंभकर्ण, विभीषण काभगवान ब्रह्मा की तपस्य करने, रावण का कैलाश पर्वत उठाने, अयोध्या नरेश दशरथ का पुत्र प्राप्ति के लिए यज्ञ करने व दशरथ के घर राम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न के जन्म पर उत्सव का मंचन किया गया। रामजन्म पर भए प्रकट कृपाला, दीनदयाला कौशल्या हितकारी मनमोहक स्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर रामलीला कमेटी अध्यक्ष कांती प्रसाद डिमरी, प्रताप लूथरा, महेंद्र लूथरा, दिनेश बहुगुणा, अनुराग अग्रवाल, अनिल डिमरी, विनोद पुरोहित आदि मौजूद थे। (संस)