ताड़का वध व अहिल्या तारण देख दर्शक भावुक
सिमली राजराजेश्वरी चंडिका देवी रामलीला मंडली सिमली के तत्वावधान में आयोजित रामलीला मंचन के द
सिमली: राजराजेश्वरी चंडिका देवी रामलीला मंडली सिमली के तत्वावधान में आयोजित रामलीला मंचन के दूसरे दिन ताड़का वध और अहिल्या तारण का मंचन किया गया। इससे पहले चंडिका देवी मंदिर में दैनिक देवीपाठ व भजन-पूजन किया गया।
रामलीला के दूसरे दिन विश्वामित्र की धनुर्विद्या, ताड़का वध, सुबाहु-मारीच, अहिल्यातारण, जनकपुरी भ्रमण, गौरीपूजन की लीला में कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। इस मौके पर सिमली सहित राडखी, मजियाडी, औद्योगिक परिक्षेत्र, टटासू, सैंण, टौण, रयाल गांवों के ग्रामीण खराब मौसम के बाद भी लीला मंचन को देर रात तक देखते रहे।
रामलीला मंडली अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि रामलीला से गांव का माहौल राममय बना हुआ है। इस मौके पर अरविंद राणा, जयदीप गैरोला, संतोष गैरोला, मंदिर के पुजारी कृष्णा गैरोला, रविंद्र खंडूरी, भगत सिंह, मनोज पुंडीर, अजय डिमरी, भाष्करानंद, अरविंद गुसाई आदि मौजूद थे।