Move to Jagran APP

कांग्रेसियों ने रैली निकालकर सरकार से मांगा रोजगार

कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने बेरोजगारी सप्ताह के तहत घाट विकासखंड मुख्यालय में जुलूस निकालकर प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 10:48 PM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2020 05:17 AM (IST)
कांग्रेसियों ने रैली निकालकर सरकार से मांगा रोजगार
कांग्रेसियों ने रैली निकालकर सरकार से मांगा रोजगार

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर: कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने बेरोजगारी सप्ताह के तहत घाट विकासखंड मुख्यालय में जुलूस निकालकर प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया। नगर में रैली निकालकर सरकार से रोजगार की मांग की गई।

loksabha election banner

शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में निकली रैली मुख्य मार्गों से होते हुए लक्ष्मी मार्केट घाट में समाप्त हुई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत ने कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं से उत्तराखंड सरकार व केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखबीर रौतेला ने उत्तराखंड सरकार द्वारा बेरोजगार युवाओं के साथ किए जा रहे सौतेले व्यवहार के खिलाप संघर्ष की चेतावानी दी।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य थिरपाक वार्ड लक्ष्मण सिंह बिष्ट, मनोज रावत, महिपाल सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह, प्रधान संगठन के पूर्व अध्यक्ष मनोज कठैत,राजेंद्र कठैत, मोहन दानू, हरीश रावत, हरेंद्र सिंह खत्री, आदित्य बिष्ट, हीरा सिंह बिष्ट समेत अन्य कांग्रेसी मौजूद थे। उपाधियों की प्रतियां फूंकी

संवाद सहयोगी, पौड़ी : युवा कांग्रेस व भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआइ) कार्यकत्र्ताओं ने प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए अपनी शैक्षिक डिग्रियों व उपाधियों की प्रतियां फूंकी। कार्यकत्र्ताओं का कहना था कि देश में बेरोजगारी बढ़ती ही जा रही है। केंद्र व राज्य सरकारी युवाओं को रोजगार नहीं दे पा रही है।

गुरुवार देर शाम युवा कांग्रेस व एनएसयूआइ कार्यकत्र्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में केंद्र व राज्य सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया। एनएसयूआइ के जिलाध्यक्ष गौरव सागर ने कहा कि देश में युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। लेकिन, न तो केंद्र सरकार और न ही राज्य सरकार रोजगार के लिए कुछ कर रही है। सरकार केवल कागजों में भी भर्तियां निकाल रही हैं। जो भर्ती परीक्षाएं हुई भी हैं उनका परिणाम घोषित नहीं किया जा रहा है। कार्यकत्र्ताओं ने कहा कि सरकार रोजगार के मामले में असफल है। विरोध स्वरूप कार्यकत्र्ताओं ने अपनी उपाधियों की प्रतियां फूंकी।

कांग्रेस ने किया वैरागी सिंह को सम्मानित

- ग्रास्टनगंज निवासी वैरागी सिंह ने 1944 में लड़ा था द्वितीय विश्व युद्ध

- 101वें जन्मदिवस पर नेगी के घर पहुंचे कांग्रेस कार्यकत्र्ता संवाद सहयोगी, कोटद्वार :

द्वितीय विश्व युद्ध में भाग लेने वाले वैरागी सिंह नेगी को उनके 101वें जन्मदिवस पर कांग्रेस की ओर से सम्मानित किया गया। इस दौरान वैरागी सिंह ने कार्यकत्र्ताओं को युद्ध में भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस के बारे में बताया।

शुक्रवार को ग्रास्टनगंज स्थित वैरागी सिंह के आवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी व महापौर हेमलता नेगी ने वैरागी सिंह को पुष्प गुच्छ व शॉल भेंट कर उनका सम्मान किया। पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि वर्ष 1944 में वैरागी सिंह ने द्वितीय विश्व युद्ध में भाग लिया था। कहा कि युद्ध के दौरान वैरागी सिंह घायल भी हो गए थे, जिसमें उनके हाथ व पेट में गंभीर चोटें आ गई थी। घायल होने के बाद मेडिकल बोर्ड में काफी लंबे समय तक उनका उपचार भी चला। कहा कि वैरागी सिंह आज भी 101 वर्ष की आयु में बगैर किसी के सहारे अपनी दिनचर्या का स्वयं ही निर्वहन कर रहे हैं।

इस मौके पर पार्षद हरीश नेगी, अनिल रावत, सूरज प्रसाद कांति, नगर अध्यक्ष संजय मित्तल, सुरेश असवाल, सुशील बलूनी, सूरज राणा, सुधांश नेगी, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, महेंद्रपाल सिंह, जयंती देवी, इंदू देवी व आशा देवी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.