कांग्रेस सेवादल ने फूंका केंद्र का पुतला
गौचर: कांग्रेस सेवादल यूथ ब्रिगेड के नेतृत्व में गौचर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुतले पर
गौचर: कांग्रेस सेवादल यूथ ब्रिगेड के नेतृत्व में गौचर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुतले पर गोली चलाकर सोशल मीडिया में वीडियो प्रसारित करने के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया।
सोमवार को हुए इस कार्यक्रम में कांग्रेस सेवादल यूथ ब्रिगेड के प्रदेश महासचिव अजय किशोर भंडारी, जिला महासचिव मनीष कोहली, हरीश नयाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष मुकेश नेगी, पूर्व जिला नियोजन समिति सदस्य इंदू पंवार, कांग्रेस नगर अध्यक्ष विजय डिमरी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष वसुंधरा नैनवाल, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष संदीप नेगी, जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस रूद्रप्रयाग विभांशु बत्र्वाल, महावीर नेगी, संतोष कोहली, गिरीश कोहली, मनीष चौहान, सुधांसु नेगी, मदन लाल टमटा, रणजीत बिष्ट, व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील पंवार, बोनी नेगी, भगत कंडारी, कमला भंडारी, विक्रम नेगी, पंकज नेगी आदि उपस्थित थे।