Move to Jagran APP

भूस्खलन से 50 परिवारों की उड़ी नींद

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर: मठ गांव के नीचे चार वर्ष पूर्व शुरू हुआ भूस्खलन आधा किलोमीटर दायरे

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 05:12 PM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 05:12 PM (IST)
भूस्खलन से 50 परिवारों की उड़ी नींद
भूस्खलन से 50 परिवारों की उड़ी नींद

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर: मठ गांव के नीचे चार वर्ष पूर्व शुरू हुआ भूस्खलन आधा किलोमीटर दायरे में फैल चुका है। भूस्खलन से तेंदुली गुनियाला मोटर मार्ग पर जानलेवा बना हुआ है। भूस्खलन का दायरा बढ़ने से मठ गांव के 50 परिवारों को खतरा बना हुआ है। शिकायत के बाद भी गांव की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।

loksabha election banner

दशोली विकासखंड के मठ गांव के नीचे वर्ष 2015 में भूस्खलन शुरू हुआ था। इस भूस्खलन से अभी तक 20 नाली से अधिक काश्तकारी भूमि बर्बाद हो चुकी है। भूस्खलन का दायरा लगातार बढ़ने से गांव को भी खतरा पैदा हो गया है। भूस्खलन के साये में ग्रामीणों की नींद, चैन सब कुछ उड़ा हुआ है। कई आवासीय भवन भी भूस्खलन की जद में हैं। भूस्खलन के चलते तेंदुली गुनियाला मोटर मार्ग पर भी जगह-जगह मलबा पटा होने के बाद यह सड़क चार माह से बंद पड़ी हुई है। जो पैदल मार्ग है उस पर भी जान जोखिम में डालकर आवाजाही की जा रही है। खासकर स्कूली छात्र-छात्राओं को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों के मुताबिक कई बार प्रशासन से लेकर शासन तक पत्राचार किया जा चुका है। मगर गांव की सुरक्षा के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। मठ गांव निवासी कुलदीप ¨सह का कहना है कि वर्ष 2015 से लगातार ग्रामीण गांव को बचाने के लिए शासन-प्रशासन के चक्कर काट रहे हैं। मगर सुनवाई नहीं हो रही। गुनियाला गांव निवासी अशोक प्रसाद सेमवाल ने तत्काल गांव की सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध न किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.