Move to Jagran APP

भ्रष्टाचार मिटाने को जन लोकपाल विधेयक जरूरी: विधायक सुरेंद्र सिंह कमांडो

आम आदमी पार्टी (आप) के विधानसभा दिल्ली कैंट विधायक सुरेंद्र सिंह कमांडो ने कहा कि पार्टी का गठन जन लोकपाल विधेयक के लिए हुआ था। इस विधेयक को लाने के लिए दिल्ली सरकार अभी भी भरसक प्रयास कर रही है।

By sunil negiEdited By: Published: Sun, 11 Oct 2015 05:31 PM (IST)Updated: Sun, 11 Oct 2015 05:33 PM (IST)
भ्रष्टाचार मिटाने को जन लोकपाल विधेयक जरूरी: विधायक सुरेंद्र सिंह कमांडो

गोपेश्वर। आम आदमी पार्टी (आप) के विधानसभा दिल्ली कैंट विधायक सुरेंद्र सिंह कमांडो ने कहा कि पार्टी का गठन जन लोकपाल विधेयक के लिए हुआ था। इस विधेयक को लाने के लिए दिल्ली सरकार अभी भी भरसक प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जन लोकपाल विधेयक बनने के बाद भ्रष्टाचार पूरी तरह से मिट जाएगा।
श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक सुरेंद्र सिंह कमांडो ने कहा कि देश में जो कानून बनाए गए हैं। उन कानूनों में भी कई तरह की खामियां हैं। इन खामियों की वजह से ही आज भ्रष्टाचार देश में अपनी जड़े जमा चुका है।

loksabha election banner

भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए कई बार इन कानूनों का इस्तेमाल किया जाता रहा है। आम आदमी पार्टी का मकसद जन लोकपाल विधेयक लाकर भारतवर्ष से संपूर्ण रूप से भ्रष्टाचार को समाप्त करना भी है। विधायक ने कहा कि कई समाचार चैनलों का संचालन रिलायंस ग्रुप की ओर से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस ग्रुप से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को खतरा है।

उन्होंने आरोप लगाए कि रिलायंस ग्रुप के चैनल व कुछ उद्योगपति भाजपा व कांग्रेस पार्टियों को फायदा पहुंचाने के लिए आम आदमी पार्टी के विरुद्ध अनर्गल समाचार चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि चूंकि अरविंद केजरीवाल सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी लड़ाई को युद्ध स्तर पर लड़ रही है। लिहाजा अरविंद केजरीवाल व आप विधायकों को देश की बड़ी कंपनियों से भी खतरा है। उन्होंने कहा कि रिलायंस ग्रुप ने आम आदमी पार्टी को समाप्त करने का ठेका ले रखा है।
पढ़ें:-केजरीवाल के घर सपरिवार जाएंगे AAP के सभी विधायक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.