Move to Jagran APP

कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर: सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने नगर में रैली निकाल

By JagranEdited By: Published: Thu, 30 Aug 2018 05:12 PM (IST)Updated: Thu, 30 Aug 2018 05:12 PM (IST)
कांग्रेस ने फूंका सरकार 
का पुतला
कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर: सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने नगर में रैली निकालकर बस स्टेशन पर केंद्र व राज्य सरकार का पुतला फूंका।

loksabha election banner

बदरीनाथ के पूर्व विधायक राजेंद्र भंडारी के नेत़ृत्व में कांग्रेसियों ने जिला पंचायत कार्यालय से लेकर बस स्टेशन पर केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ रैली निकाली। बस स्टेशन पर सरकारों का पुतला दहन किया गया। कांग्रेसियों का कहना था कि केंद्र व प्रदेश की सरकारें पहाड़ी जनपदों के विकास को लेकर नकारात्मक रवैया अपना रही हैं। चमोली जिले में आपदा से सड़कें टूटी हैं, पैदल मार्ग तहस नहस हो गए हैं। लोग बेघर हो गए हैं। मगर आपदा प्रभावितों को सुविधाएं दिलाने के लिए सरकार सकारात्मक कदम नहीं उठा रही है। इसके अलावा प्रदेश सरकार पर कांग्रेसियों ने जिले के विकास की उपेक्षा का आरोप भी लगाया और कहा कि र्निसंग कालेज के अलावा कई महत्वपूर्ण संस्थान जो कांग्रेस शासन में स्वीकृत हुए थे, उन पर कार्रवाई न किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र ¨सह रावत, नगर अध्यक्ष अर¨वद नेगी, कांग्रेसी नेता संदीप ¨झक्वांण, चंद्रमोहन, प्रमोद बिष्ट, महेंद्र ¨सह नेगी, ओमप्रकाश नेगी, हरेंद्र ¨सह राणा, र¨वद्र नेगी, सूर्यप्रकाश पुरोहित, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संदीप भंडारी, ग्राम प्रधान भगत लाल समेत कई कांग्रेसी शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.