रक्तदान कर बचाई महिला की जान
गोपेश्वर पुलिसकर्मी ने महिला को रक्तदान कर उसकी जान बचाई है। मिली जानकारी के अनुसार जिल
By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Apr 2019 05:39 PM (IST)Updated: Thu, 18 Apr 2019 05:39 PM (IST)
गोपेश्वर: एक पुलिसकर्मी ने महिला को रक्तदान कर उसकी जान बचाकर मिसाल पेश की।
जिला चिकित्सालय में पोखरी विकासखंड की महिला कविता देवी भर्ती हो रखी थी। बताया गया कि उसे ए पॉजीटिव रक्त की जरूरत थी। कई जगह संपर्क करने के बाद भी रक्त नहीं मिला। इस दौरान पुलिस लाइन गोपेश्वर में नियुक्त कांस्टेबल दीपक मेहरा को इस बात का पता चला। उन्होंने जिला अस्पताल जाकर रक्तदान की इच्छा जताई। अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस कांस्टेबल का रक्त बीमार महिला को चढ़ाया। पुलिसकर्मी ने रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया। (संस)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें