घर का पलास्टर गिरने से युवक घायल
कर्णप्रयाग : पोखरी विकासखंड के जिलासू तहसील अंर्तगत सेमीग्वाड़ गांव में मंगलवार मध्य रात्रि छ
By JagranEdited By: Published: Wed, 29 Aug 2018 07:08 PM (IST)Updated: Wed, 29 Aug 2018 07:08 PM (IST)
कर्णप्रयाग : पोखरी विकासखंड के जिलासू तहसील अंर्तगत सेमीग्वाड़ गांव में मंगलवार मध्य रात्रि छत का प्लास्टर गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को परिजनों व ग्रामीणों की मदद से 108 आकस्मिक सेवा वाहन से सीएचसी कर्णप्रयाग भर्ती कराया गया।
मंगलवार रात्रि अरविंद कुमार अपनी बच्ची व पत्नी के साथ आवास स्थित कमरे में सो रहे थे। इस दौरान छत का प्लास्टर भरभरा कर सो रहे लोगों के ऊपर जा गिरा। जिससे अरविंद कुमार को गंभीर चोंटे आई हैं। परिजनों व ग्रामीणों की मदद से घायल को आकस्मिक सेवा वाहन से सीएचसी कर्णप्रयाग भर्ती कराया। बुधवार सुबह परिजनों व ग्रामीणों ने राजस्व विभाग को इसकी सूचना दी जिस पर राजस्व उपनिरीक्षक ने स्थलीय निरीक्षण कर घटना की जानकारी जुटाई। (संसू)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें