Move to Jagran APP

पर्यावरण दिवस पर कोरोना का असर

विश्व पर्यावरण दिवस पर कोरोना संक्रमण का खासा असर रहा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Jun 2020 10:04 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 06:21 AM (IST)
पर्यावरण दिवस पर  कोरोना का असर
पर्यावरण दिवस पर कोरोना का असर

कर्णप्रयाग/थराली/गौचर: विश्व पर्यावरण दिवस पर कोरोना संक्रमण का खासा असर रहा। सीमित संख्या में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व सामाजिक संगठनों ने वृक्षारोपण कार्यक्रमों में भागीदारी निभाते हुए क्षेत्रवासियों से प्रकृति के साथ जीने की बात कही। लोकजागृति संस्था सचिव जितेन्द्र कुमार, जिपंस अंजना देवी ने इस मौके पर पौध रोपण कर पर्यावरण को स्वच्छ रखने में लोगों से अपील की। वहीं कर्णप्रयाग आटागाड रेंज परिसर में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व वन कर्मियों ने कोविड-19 केचलते शारीरिक दूरी का पालन कर सूक्ष्म गोष्ठी की।

loksabha election banner

गौचर: आठवीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल गौचर ने पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण शुद्ध रखने का संकल्प लेते पांच सौ पौधों का रोपण किया। इस मौके पर मेजर जनरल पुष्पेन्द्र सिंह, वाहिनी सेनानी शैलेश जोशी सहित वाहिनी जवानों ने भाग लिया। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष अंजू बिष्ट ने पालिका कर्मियों व के सहयोग से पौधारोपण किया।

थराली: रेंज अधिकारी गोपाल सिंह ने सभी लोगों से अपने आसपास प्रकृति के खजाने को सुरक्षित रखने की अपील की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.