बबीता सबसे कम उम्र की जिला पंचायत सदस्य
संवाद सहयोगी गोपेश्वर त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में इस बार बड़ी संख्या में युवा प्रत्याशियों ने जी
गोपेश्वर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में इस बार बड़ी संख्या में युवा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। चमोली में ऐसे ही एक युवा प्रत्याशी ने 21 साल की उम्र में जिला पंचायत सदस्य पद पर जीत दर्ज कर राजनीति में पदार्पण किया।
चमोली जिले में जिला पंचायत सदस्य की 26 सीटें है। इसमें से जिला पंचायत छेकुडा सीट पर 21 साल की बबीता देवी ने जीत दर्ज कर राजनीति में कदम रखा है। 21 साल की युवा प्रत्याशी बबीता देवी ने छेकुडा सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी दीपा देवी को 15 वोट से हराकर यह जीत दर्ज की है। छेकुडा सीट पर बबीता देवी को 1571 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी दीपा देवी को 1556 मत मिले। बता दें कि छेकुडा जिला पंचायत सदस्य पद के लिए सात प्रत्याशी मैदान में थे। इन सबको पछाड़कर बबीता देवी इस बार सबसे कम उम्र में जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतने वाली महिला बनी।