पदमेंद्र यूथ सेवादल के जिलाध्यक्ष बने
गोपेश्वर : स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पदमेंद्र बिष्ट को कांग्रेस सेवा
गोपेश्वर : स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पदमेंद्र बिष्ट को कांग्रेस सेवादल की युवा इकाई का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। देहरादून स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यलय में एक समारोह में पदमेंद्र बिष्ट को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। पदमेंद्र बिष्ट ने कहा कि 2019 लोकसभा चुनावों को लेकर जनपद में अधिक से अधिक युवाओं को कांग्रेस सेवादल में जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, ताकि कांग्रेस की राष्ट्रवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जा सके। गौरतलब है कि चमोली जनपद के सबसे अधिक छात्रसंख्या वाले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर से पदमेंद्र बिष्ट वर्ष 2014 में छात्रसंघ अध्यक्ष चुने गए थे। तब से लगातार कांग्रेस पार्टी के लिए कार्यकर्ता के तौर पर कार्य कर रहे हैं। गोपेश्वर नगर में संपन्न हुए निकाय चुनावों में कांग्रेस पार्टी को विजय बनाने के लिए युवाओं में पदमेंद्र ने अलग भूमिका निभाई थी। जिसको देखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उन्हें यूथ सेवादल जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। (संस)