छात्रा पिंडर नदी किनारे जा गिरी
कर्णप्रयाग: गुरुवार सायं कर्णप्रयाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत जोशीमठ राजमार्ग के कपीरी स्टैंड के
By JagranEdited By: Published: Fri, 04 Jan 2019 05:29 PM (IST)Updated: Fri, 04 Jan 2019 05:29 PM (IST)
कर्णप्रयाग: गुरुवार सायं कर्णप्रयाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत जोशीमठ राजमार्ग के कपीरी स्टैंड के समीप सड़क से गुजर रही एक एक छात्रा संतुलन खोकर पिंडर नदी किनारे जा गिरी, जिससे वह घायल हो गई। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से उसकी गंभीर हालत देखते हुए देर रात उसे बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर कर दिया।
थाना प्रभारी एनएस नेगी ने बताया कि गुरुवार सायं जोशीमठ राजमार्ग पर नौटी निवासी शिशुपाल लाल की 20 वर्षीय पुत्री साथी के साथ जा रही थी। इस बीच सड़क किनारे संतुलन खोकर पिंडर नदी किनारे जा गिरी। इससे छात्र के कमर में गंभीर चोट आई हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें