कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष की ब्रेन हेमरेज से मौत
जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व बंड विकास संगठन के कोषाध्यक्ष बिहारी लाल का लंबी बीमारी के बाद मौत हो गयी।
By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 04:15 PM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 04:15 PM (IST)
गोपेश्वर: जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व बंड विकास संगठन के कोषाध्यक्ष बिहारी लाल का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। उनका पीपलकोटी स्थित पैतृक घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। बिहारी लाल लंबे समय से ब्रेन हेमरेज से पीड़ित चल रहे थे। देहरादून के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बीती सायं को उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ा। (संस)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें