बिरही नदी में बहे दो लोग, एक का शव मिला, दूसरा लापता
गोपेश्वर निजमूला घाटी में गौंणा गाव जा रहे दो ग्रामीण बिरही नदी में बह गए। इनमें से एक का श
गोपेश्वर: निजमूला घाटी में गौंणा गाव जा रहे दो ग्रामीण बिरही नदी में बह गए। इनमें से एक का शव बरामद कर लिया गया है। जबकि एक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
शुक्त्रवार को सुबह लगभग दस बजे शरादू लाल पुत्र अजबी लाल, 38 वर्ष, निवासी निजमूला, चमोली विकास 16 वर्षीय अमित लाल पुत्र विनोद लाल, निवासी मथरपाल, चमोली निवासी बिरही नदी पर निर्मित लकड़ी के पुल से गुजर रहे थे। वे गौंणा गाव जा रहे थे। अचानक पाव फिसलने के कारण दोनों नदी में बह गए। यहा रास्ते से जा रहे लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश भी की, लेकिन नदी के तेज बहाव में दोनों बह गए। दोनों की ढूंढखोज करने के बाद करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर शरादू लाल का शव बरामद किया गया, जबकि अमित का कोई पता नहीं चल पाया है। तहसीलदार दर्शन लाल मैठाणी ने बताया कि लापता युवक की ढूंढखोज की जा रही है।