जोशीमठ में आधा किलो कीड़ाजड़ी के साथ एक गिरफ्तार
जोशीमठ कोतवाली पुलिस ने कीड़ाजड़ी (यारसागम्बू) के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
By Sunil NegiEdited By: Published: Tue, 01 Aug 2017 07:12 PM (IST)Updated: Tue, 01 Aug 2017 10:46 PM (IST)
जोशीमठ, [जेएनएन]: जोशीमठ कोतवाली पुलिस ने कीड़ाजड़ी (यारसागम्बू) के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि जोशीमठ में अवैध रूप से कीड़ाजड़ी की सप्लाई की जा रही है। सूचना पर सुनील ज्योतिर्मठ मार्ग पर एमएच तिराहे के पास पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया।
चेकिंग के दौरान मान सिंह पुत्र जय सिंह निवासी दारचुला जंगतोली थाना दारचुला, अंचल महाकाली, नेपाल से 500 ग्राम कीड़ाजड़ी बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत हुआ है।
यह भी पढ़ें: पंजाब में धोखाधड़ी का आरोपी नई टिहरी से दबोचा
यह भी पढ़ें: काशीपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा चोर, तीन बाइक बरामद
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें