शराब के साथ एक गिरफ्तार, कार सीज
गोपेश्वर पुलिस ने कार की तलाशी में अवैध शराब बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। कार क
By JagranEdited By: Published: Sun, 31 Mar 2019 06:22 PM (IST)Updated: Sun, 31 Mar 2019 06:22 PM (IST)
गोपेश्वर: पुलिस ने कार की तलाशी में अवैध शराब बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। कार को भी सीज किया है।
अवैध शराब के विरुद्ध जनपद चमोली में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थराली के देवाल तिराहा पर पुलिस ने आल्टो कार की तलाशी लेते हुए चार पेटी शराब की बरामद की है। पुलिस ने आरोपित कार चालक विरेंद्र सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह, निवासी ग्राम बूंगा नारायणबगड़ के खिलाफ मामला दर्ज किया है। (संसू)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें