सफाई व्यवस्था की पोल खोल रहा कूड़ा निस्तारण केंद्र
संवाद सूत्र, कर्णप्रयाग : ऋषिकेश-बदरीनाथ यात्रा मार्ग के प्रमुख प्रयागतीर्थ कर्णप्रयाग के प्रवेश
संवाद सूत्र, कर्णप्रयाग : ऋषिकेश-बदरीनाथ यात्रा मार्ग के प्रमुख प्रयागतीर्थ कर्णप्रयाग के प्रवेश द्वार पंचपुलिया स्थित अलकनंदा नदी तट पर कूड़ा-निस्तारण केंद्र पर पसरी गंदगी हुई है। जो पालिका के स्वच्छ अभियान की पोल खोल रहा है। बावजूद इसके पालिका प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है।
हालांकि पालिका अधिकारियों के आंकड़ों पर गौर करें तो नगर पालिका ने पर्यावरण मित्रों की तैनाती कर जैविक व अजैविक कचरा निस्तारण कर बीते पांच वर्ष में पांच लाख से अधिक की आय प्राप्त हुई है। पंचपुलिया बस स्टैंड, जनसुविधा केंद्र, रूपकुंड कार्यालय परिसर, पंप परिसर, कर्ण मंदिर परिसर, सुभाषनगर व मुख्य बाजार में बंद निकासी नालियों में जमा कचरा, आवारा घूम रहे सुअरों का झुंड हर रोज राहगीरों व वार्डवासियों के लिए परेशानी का सबब बना है। पालिका के अधिकारियों की माने तो हर रोज पर्यावरण मित्र नगर की दो बार सफाई कर कूड़ा वाहन से कचरे का निस्तारण कर डंपिंग जॉन में डाल रहे हैं। लेकिन नगर के प्रवेश द्वार पर बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जमा कचरा पालिका की सफाई व्यवस्था की हकीकत बयां कर रहा है। हर रोज यहां से गुजरने वाले राहगीर डंपिंग जॉन से उठने वाली दुर्गध से परेशान हैं। साथ ही नालियों की नियमित सफाई और कीटनाशक दवा का छिड़काव नहीं होने से गंदगी और मच्छरों का लगातार प्रकोप बढ़ता जा रहा है।
इस संबंध में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजेंद्र सिंह राणा ने कहा कि नगर में जैविक व अजैविक कचरा निस्तारण का कार्य पर्यावरण मित्र कर रहे हैं। डंपिंग जॉन का कचरा सड़क में बिखरे होने की शिकायत पर तत्काल सफाई कर दी जाती है।