नामित प्रतिनिधियों के जरिए होगा क्षेत्र का विकास
कर्णप्रयाग/थराली गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने नगरपालिका कर्णप्रयाग के लिए वरिष्ठ भाजपा नेत
कर्णप्रयाग/थराली: गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने नगरपालिका कर्णप्रयाग के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता किशोरी प्रसाद रतूड़ी व ग्रामीण मंडल के लिए गोवर्धन प्रसाद कैलखुरा को प्रतिनिधि नामित किया है। नगर व ग्रामीण मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि इससे संगठन को मजबूती मिलेगी।
भाजपा नेताओं ने कहा कि इन प्रतिनिधियों के जरिए कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों को मिलेगा। वहीं समीर मिश्रा को जिला भाजपा महामंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार जताया। कहा कि मिश्रा को महामंत्री बनाए जाने से ग्रामीण व नगर क्षेत्र में भाजपा संगठन के विस्तार में इसका लाभ मिलेगा। वहीं थराली
ग्वालदम के भाजपा नेता हरीश चंद्र जोशी को नगर पंचायत थराली में प्रतिनिधि नामित किए जाने पर ज्येष्ठ प्रमुख महावीर सिंह शाह, हीरा बोरा, भगवत रावत, कुंदन परिहार, यशपाल रावत ने इसके लिए गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत के प्रयासों की सराहना भी की। (संसू)